सियासत

तीन साल में कितनी खरी उतरी है केजरीवाल सरकार, जानें हाल

नई दिल्ली। 2015 के विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के आज तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन सालों के दौरान सत्ता में रहते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी, यह जानने के लिए एक हिंदी दैनिक अखबार द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे में ऑनलाइन सर्वे किया। इस सर्वे में 50.9 प्रतिशत लोगों ने केजरीवाल सरकार की कार्यशैली पर निराशा जताई और कहा कि दिल्ली की आप सरकार उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंडिया कांफ्स 2018 में अपने संबोधन में दावा था कि उनकी सरकार दिल्ली के 95 फीसदी लोगों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अखबार द्वारा कराए गए इस ऑनलाइन सर्वे में करीब एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं ने अपनी राय रखी. इस सर्वे में 18 से 30 साल की उम्र के लोगों ने सबसे अधिक 34.8 प्रतिशत हिस्सा लिया। वहीं 60 वर्ष की उम्र से अधिक केवल 7 प्रतिशत लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया. सर्वे में 92 फीसदी पुरुष शामिल हुए. सर्वे में 41.7 प्रतिशत नौकरीपेशा लोगों हिस्सेदारी रही. इस सर्वे में उत्तरी दिल्ली से 31.4 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली से 23.3 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली से 29.5, पश्चिम से 15.8 प्रतिशत लोग सर्वे में शामिल हुए।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471