छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : मतदान केंद्र में मधुमक्खियों का हमला, 6 घायल

जशपुर। कुनकुरी में वोटिंग के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कतार लगी हुई है। कुनकुरी में शासकीय कन्या शाला परिसर में मधुमक्खियों के सैकड़ों छाते हैं।

शासकीय कन्या शाला को पोलिंग बूथ बनाया गया है जहाँ लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मधुमक्खियों ने मतदाताओं पर हमला कर दिया। जिससे केंद्र क्रमांक- 73, 74, 75 में अफरातफरी फैल गयी।

इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन स्काउड गाइड की छात्राएँ, 2 छात्र और 1 वोटर शामिल हैं। घायलों का उपचार स्वास्थ केंद्र में कराया जा रहा है।





WP-GROUP

घटना के करीब 20 मिनट बाद मतदान चालू किया गया लेकिन मतदाताओं के मन में मधुमक्खियों को लेकर डर रहा।

यह भी देखें : 

रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे हड़बड़ी में भूल गए मतदाता परिचय पत्र…पहुंच गए मतदान करने…फिर क्या हुआ…

Back to top button
close