
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा कोरोना से बचाव और लॉकडाउन के दौरान आमलोगों की परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का प्रसारण आकाशवाणी, रायपुर द्वारा 2 अप्रैल गुरुवार को शाम 5:05 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मीडियम वेव पर 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे। इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण शुक्रवार 3 अप्रैल को सुबह 7.05 बजे से किया जाएगा। साथ ही दूरदर्शन रायपुर में संदेश का प्रसारण 2 अप्रैल की शाम 6:45 बजे किया जाएगा।