…अब आप यहां भी देख सकते हैं अपने पसंदीदा धारावाहिक रामायण को…बस करना होगा ये काम…

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों की मांग को देखते हुए डीडी नेशनल पर रामायण का प्रसारण को लेकर जानकारी दी थी। बता दें, 28 मार्च से डीडी नेशनल चैनल पर रामायण का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। हाल ही में प्रसार भारती ने भी इसको लेकर एक ट्वीट किया है, जिसके अंदर ये जानकारी दी गई है कि रामायण का प्रसारण अब ऐप पर भी किया जाएगा। प्रसार भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा, रामायण देखने के लिए newsonair ऐप को क्यूआर कोड को स्केन करके डॉउनलोड करें. 21 दिनों के लॉकडाउन में आइकॉनिक सीरियल रामायण देखें।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी दर्शकों को रामायण देखने की याद दिलाते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे रामायण देखें और डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे महाभारत देखें।
वहीं रामायण की बात करें तो यह धारावाहिक 90 की दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया जाता था। रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा करिश्मा कायम किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इस सीरियल के आने के दौरान लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सडक़े एवं गलियां सुनसान हो जाती थी। कई लोग श्रद्धा के कारण हाथ जोडक़र शो को देखते थे. लोग सीरीयल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका(सीता) को भगवान की तरह पूजते भी थे।