छत्तीसगढ़

नम्रता होंगी सरगुजा जिपं की नई सीईओ

रायपुर। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी के आदेश के मुताबिक नम्रता गांधी सररगुजा की नई जिला पंचायत सीईओ होंगी। जारी आदेश में अनुराग पाण्डेय की जगह अब नम्रता गांधी को सरगुजा जिला पंचायत की नई सीईओ नियुक्त किया गया है। नम्रता गांधी वर्तमान में कांकेल में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी।


आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा अनुराग पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सरगुजा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा के पद पर पदस्थ किया गया। इस पर वर्तमान में जनक प्रसाद पाठक अतिरिक्त प्रभार के साथ पदस्थ हैं, जो कि अनुराग के पदभार ग्रहण करते ही जनक इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। जनक के बाकी प्रभार यथावत रहेंगे।

Back to top button
close