Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: बस्तर में मुठभेड़ जारी…रूक-रूक कर हो रही है फायरिंग…एक पुरुष नक्सली का शव बरामद…

दंतेवाड़ा। बस्तर में गुरूवार सुबह से नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है। जवानों ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है।



गमपुर के जंगलों में डीआरजी व दंतेश्वरी महिला फाइटर के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। गमपुर दंतेवाडा और बीजापुर जिले का सरहदी क्षेत्र है। मुठभेड़ लगातार एक घंटे से जारी है। डीआरजी के जवानों ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है।
WP-GROUP

साथ ही कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। बड़े नक्सली लीडरों के होने की सूचना पाकर डीआरजी के जवान गस्त पर निकले थे। अभी भी जवान जंगलों में है। अभी बी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। किरंदुल थाना क्षेत्र का मामला। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: रायपुर में मिली कोरोना की पहली मरीज… स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि… पुरे परिवार को किया गया आईसोलेट…

Back to top button
close