छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: दो युवकों की फांसी पर लटकती हुई मिली लाश…खुदकुशी या कुछ और…

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दो युवकों की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली है। एक युवक ने अवंति विहार में अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं दूसरे की शंकरनगर ओवरब्रिज के नीचे खाली प्लाट में लाश मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार अवंति विहार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दानी एजुकेशन के नाम से कोचिंग सेंटर खोला था। मृतक का नाम चंद्रदेव दानी बताया जा रहा है। वह पिछले पांच वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था।



उसका उपचार चल रहा था। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है। सुसाइट नोट में मृतक ने मौत का स्वयं को जिम्मेदार बताया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

दूसरी घटना खमारडीह थाना क्षेत्र के शंकरनगर की है। शंकरनगर ओवरब्रिज के नीचे खाली प्लाट में एक युवक की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। युवक की पहचान रवि कुमार डोंगरे के रूप में हुई है।
WP-GROUP

वह पास के ही आर 13 नंबर बंगले में करता था। खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। खमारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटा रही है।

यह भी देखें : 

अम्बिकापुर में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग…स्कूल को बनाया शूट का स्थान…स्कूल शिक्षा सचिव ने बंद करने…

Back to top button
close