रायपुर। बस्तर में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। जिसमें दो जवान शहीद होने की जानकारी मिली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों पर ये हमला किया गया है, जिसमें दो जवान शहीद और एक जवान घायल हुए हैं। इधर पुलिस की बैकअप पार्टी को रवाना कर दिया गया है।
नक्सलियों ने पहले एम्बुस लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया और फिर गोलीबारी भी हुई। इस दौरान जवान के शहीद होने की खबर आयी है। हालांकि फिलहाल मौके पर फायरिंग नहीं हो रही है, लेकिन सर्चिंग और नक्सलियों के छुपे होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस पार्टी को रवाना किया गया है।
आपको बता दें कि मालेवाही व बोदली कैम्प के बीच सड़क निर्माण को सुरक्षा देने के लिए पार्टी रवाना हुई थी। शहीद जवानों के नाम उपेंद्र साहू और देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है। ये दोनों जवान सीएएफ के बताये जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के ये दोनों जवान हेड कांस्टेबल बताये जा रहे हैं। घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर भेजने की तैयारी हैं। गौरतलब है कि धौड़ाई से बारसूर तक रोड निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी की सुरक्षा में पुलिस पार्टी लगी हुई थी।
यह भी देखें :
Add Comment