क्राइम

महिला बंदी फरार, मचा हड़कंप

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला कैदी उपचार के लिए निकली टीम के हाथ से चकमा देकर फरार हो गई। महिला बंदी कुमारी सविता पिता सत्यम अरोरा निवासी नई दिल्ली को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे 30 सितंबर 2017 को सेंट्रल जेल रायपुर लाया गया था। जेल में रहने के दौरान उसकी तबियत खराब हुई। उसे उपचार के लिए बुधवार सुबह करीब 10 बजे अंबेडकर अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई। जेल प्रहरियों के साथ उसे अंबेडकर अस्पताल रवाना किया गया। इसी दौरान वह जेल प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकली। आरोपिया के छोटे बाल हैं तथा वह चश्मा पहनती है। पैर में घाव के निशान भी हैं। इधर महिला बंदी के फरार हो जाने की सूचना जैसे ही जेल प्रबंधन को मिली, यहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक फरार बंदी की कोई सूचना नहीं मिल पाई थी।

Back to top button
close