भिलाई। बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा शुरू होने के साथ ही प्रदेश भर के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को अपनी बेस्ट विश दी है। मेयर ने अपना छोटा सा वीडियो बनाकर 10 वी और 12 वीं के विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। महापौर व भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मेरे सभी प्यारे छोटे भाई एवं बहनों को बहुत सारी शुभकामनाएं।
सभी अपने एग्जाम की पूरे मन से लगन से तैयारी करें। किसी भी प्रकार की चिंता अपने मन में न रखे। इंमानदारी लगन से मेहनत कीजिए। आप सभी को सफलता जरूर मिलेगी। सभी को मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं और एडवांस में बहुत सारी बधाई। मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का वीडिया काफी चर्चा में है।
इस वीडिया का बनाने का प्रमुख उद्देश्य बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ाना है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी से बच्चे काफी डरे होते हैं। ऐसे में उनके अंदर के डर को खत्म करके परीक्षार्थियों के अंदर आत्मविश्वास जगाने का प्रयास महापौर ने किया है। महापौर के इस पहल से पालकों भी खुश है।
यह भी देखें :
डीजे की धुन पर नाच रही नाबलिक…हुई दबंगों का शिकार…बंदूक की नोक पर किया रेप…
Add Comment