
सूरजपुर। लापता नाबालिग लड़की को असम से बरामद कर लिया गया है। लड़की को उसके पब-जी फ्रेंड भाग कर ले गया था। सूरजपुर के बसदेई इलाके से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर चार माह तक रेप करने वाले आरोपी को असम से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने ऑनलाइन गेम के जरिए लड़की से दोस्ती की। फिर उसे प्यार के जाल में फंसाकर सूरजपुर आकर उसे अपने साथ असम ले गया। यहां उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के परिजनों से पुलिस से मामले की शिकायत की थी। जांच कर रही पुलिस को जानकारी मिली थी कि लड़की असम में है। फिर पुलिस की एक टीम असम गई और आरोपी के कब्जे से लड़की को बरामद किया। फिलहाल, आरोपी को असम से पुलिस सूरजपुर लेकर आ गई है।
बसदेई गांव की एक नाबालिग लड़की से असम के मोरीगांव के आरोपी मोमिन खान ने पब जी गेम के जरिए दोस्ती हुई। फिर यह फ्रेंडशिप प्यार में बदल गया। नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर आरोपी उसे अपने साथ असम ले गया। पीडि़ता अपने परिजनों को बिना बताए 19 नवंबर 2019 को कोचिंग जाने घर से निकली और लापता हो गई थी। जब लड़की घर वापस नहीं आई तो घबराए परिजनों ने 21 नवंबर 2019 को बसदेई पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
चार महीने बाद पुलिस की जांच में पीडि़ता के असम में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम बनाकर असम पहुंची और मोरीभंगा जिले के जागीरोड थाना क्षेत्र से पीडि़ता को बरामद कर लिया। सूरजपुर एसपी के अनुसार आोपी को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम असम गई थी।
इस कार्रवाई में असमकी मोरीगांव पुलिस की मदद ली गई थी. सिलभंगा गांव से पीडि़ता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया. आरोपी पीडि़ता को अपने कब्जे में रख कर शारिरिक शोषण भी करता रहा। फिलहाल, न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी देखें :






