छत्तीसगढ़

VIDEO बलौदाबाजार : जनगणना की तैयारी जोरों पर… पहले चरण में होंगी मकानों की गिनती… अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न…

बलौदाबाजार। देश में होने वाली 16वीं जनगणना 2021की तैयारी जोरों पर हैं। इस सिलसिले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला में जनगणना के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संम्पन्न हुआ। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में हुआ।



इन जिला अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप से जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर से दो मास्टर ट्रेनर आयें हुए थे। हीरेन्द्र सिन्हा एवं ओम प्रकाश इन्होंने सभी अधिकारियों को जनगणना सम्बंधित जानकारी विस्तृत रूप से समझाया। मास्टर ट्रेनर हीरेन्द्र सिन्हा ने बताया कि जनगणना एवं राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) दोनों साथ मे होंगा। जनगणना कार्य छत्तीसगढ़ में दो चरणों मे होंगा। पहले चरण 25 अप्रैल 2020 से 10 जून 2020 तक का होगा। जिसमें मकानों का सूचीकरण और एनपीआर की गणना की जायेगी। उसी तरह अगले वर्ष में दूसरा चरण 9 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के बीच में होंगा।जिसमें लोगों की गिनती होंगी।

मास्टर ट्रेनर ने बताया कि यह देश की पहली जनगणना है जो मोबाइल एप के जरिए से सीएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को सम्बोधित करतें हुए कहां जनगणना राष्ट्रीय महत्व का विषय है। सर्विस के दौरान ऐसे बहुत कम मौके मिलते हैं इस तरह कार्य करनें के लिये। हम सब के लिये यह एक मौका हैं देश के विकास में योगदान एवं आगामी योजना के खाका खींचने के लिये।


WP-GROUP

इसलिए आप सभी पूरी लगन और मेहनत से इस जनगणना कार्य को पूरा करें। इन जनगणना से प्राफ्त होने वाले आकड़ो से ही आगामी भविष्य की योजनाओं का निर्माण किया जाता हैं। इसलिए यह आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से जनगणना के महत्व को समझाया। इस प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय, समस्त अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,सभी नगरीय निकाय के सीएमओ, उप संचालक आर्थिक एवं सांख्यकी एवं लिपकीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखें : 

भिलाई : 10 लाख से होगा वार्ड 33 खुर्सीपार की सडक़ का डामरीकरण… विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने किया भूमिपूजन…राशन कार्ड भी वितरित…

Back to top button
close