छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता…मुख्यमंत्री ने फसल क्षति का आंकलन करने कलेक्टरों को दिए निर्देश…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न स्थानों में बीते दिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों की क्षति की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभावित इलाकों में इसका सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।



मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता देने के निर्देश दिए हैं।


WP-GROUP

राजस्व विभाग द्वारा फसल क्षति की जानकारी निर्धारित परिपत्र में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं अनुदान सहायता की जानकारी राजस्व विभाग के ईमेल आई डी [email protected] या फैक्स नम्बर 2510823 भिजवाने कहा गया है।

यह भी देखें : 

BREAKING: फटा ब्रायलर मशीन…मैकेनिक हुआ घायल…फैक्ट्री में लगी… आग…

Back to top button
close