छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ सकती हैं सीटें… छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत 17 राज्यों में होगा चुनाव…

रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीटों की पूर्ति के लिए कल राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए दो तथा मध्यप्रदेश में तीन सीटें रिक्त हो रही हैं, इसके अलावा अन्य राज्यों में भी सीटें रिक्त हो रही है।

राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रही 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि राज्यसभा में 17 राज्यों की ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं।



55 सीटों में सर्वाधिक सात महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडू, पांच-पांच सीटें पश्चिम बंगाल और बिहार से, चार-चार सीटें गुजरात और आंध्र प्रदेश से तथा तीन-तीन सीटें राजस्थान, ओडिशा और मध्यप्रदेश से शामिल हैं।

ज्ञात हो कि भाजपा और एनडीए और अन्य मित्र दलों की सदस्य संख्या राज्यसभा में 106 है। अकेले भाजपा की 82 सीटें है। जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 सदस्यों की आवश्यकता होती है।
WP-GROUP

वर्ष 2018 और 2019 में भाजपा को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसका सीधा असर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम पर पडऩा स्वाभाविक ही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति 245 सदस्यीय राज्यसभा में सुधरेगी। इस समय भाजपा के राज्यसभा में 83, और कांग्रेस के 45 सदस्य हैं।

समीकरण के हिसाब से राज्यसभा में भाजपा की संख्या 83 के आसपास बनी रहेगी और सदन में बहुमत की उसकी आश फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी। जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस को राज्यसभा में अपनी कुछ सीटें बढ़ाने का मौका मिलेगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ विधानसभा : धान खरीदी के मुद्दे पर सदन गरमाया…स्थगन प्रस्ताव पर जमकर हंगामा…दस मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित…

Back to top button
close