रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राज्यसभा सांसद और प्रदेश के आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान के नेताओं को नेतृत्व की क्षमता विहीन बता कर सच का आईना अपने ही पार्टी को दिखाया है।
साय ने कहा कि भारतीय वर्तमान के समय मे भाजपा का कोई भी नेता विपक्ष की भूमिका अदा करने की क्षमता नही रखता। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी जो खुद आदिवासी वर्ग से आते हैं उन्हें अकारण और समय पूर्व हटाने की साजिस से भारतीय जनता पार्टी का आदिवासी विरोधी चेहरा भी खुलकर सामने आ रहा है जिससे नंदकुमार साय दुखी एवं पीडि़त नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नंद कुमार साय प्रदेश के एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा प्रदेश इकाई के संस्थापको में से है उन्होंने प्रदेश भाजपा का सच ना केवल अपनी पार्टी को बताया बल्कि पूरे प्रदेश को भी बताकर सब को सकते में ला दिया है।
बावजूद इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का धड़ा आपस में ही एक दूसरे को निपटाने में ही व्यस्त हैं और विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रहे हैं भाजपा जब सत्ता में रहती है तो केवल और केवल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी में ही पूरा समय निकाल देती है और जब विपक्ष की भूमिका अदा करने के लिए जनता उन्हें चुनती है तो वापस गुटबाजी और आदिवासी प्रताडऩा में व्यस्त हो जाते हैं।
यह भी देखें :
सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र बनाने की मांग…बौद्व विरासत को दे सम्मान…बी.एस.जागृत
Add Comment