बिलासपुर। पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय ठग को हरियाणा गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि इस ठग ने शहर के एक मेडिकल काम्प्लेक्स के पास अपना व्यवसाय चलाने वाले बब्बू सिंह कॉन्ट्रेक्टर को लाखों का चूना लगाया है। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। इस शातिर ठग को पकडऩे पुलिस ने एक जाल बिछाया, जिसमें वो फंस गया।
पीडि़त ने 26 जनवरी को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दो-तीन महीने पहले यदुनंदन नगर तिफरा में रहने वाले सुमन सिंह ने द्वारिका में रहने वाले अवध किशोर के साथ परिचय कराया था। बातचीत के दौरान अवध किशोर ने बताया कि वह नोएडा की कंपनी मेसर्स कानरेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का इंडिया डायरेक्टर है।
इस तरह बड़ा सरकारी ठेका दिलाने का झांसा अवध किशोर ने बब्बू सिंह को दिया। पीडि़त के मुताबिक आरोपी ने बताया था कि कंपनी का डायरेक्टर होने के नाते वह आसानी से उसे बड़ा सरकारी ठेका दिला सकता है।
बब्बू सिंह उसके झांसे में आ गया और 6 सितंबर 2019 को एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया गया, जिसमें अवध किशोर ने उसके कई जगह हस्ताक्षर लिए। वही फॉर्मेलीटी के नाम पर उससे 5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।
इसी दौरान बीच-बीच में अवध किशोर ने और 4 लाख की राशि नगद और नेट बैंकिंग के जरिए और ली। अवध किशोर ने दावा किया था कि 15 दिनों में उसे ठेका देगा, लेकिन इसी तरह 1 महीने बीत गए और न तो बब्बू सिंह को वर्क आर्डर मिला और न ही कोई जवाब।
ऐसे पकड़ाया आरोपी
इस बीच जब भी बब्बू सिंह अवध किशोर से संपर्क करता तो वह टाल मटोल करने लगता। इसके बाद बब्बू सिंह को यह एहसास हुआ कि वह ठगा गया है। बब्बू ने थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया और वह लगातार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करती रही।
टीम आरोपी को पकडऩे गुरुग्राम हरियाणा और दिल्ली गई, लेकिन अवध किशोर ने ठिकाना बदल लिया। इसके बाद पुलिस ने अवध किशोर को पकडऩे के लिए एजेंट बनकर जाल बिछाया, जिससे अवध किशोर उनके फंदे में फंस गया। पुलिस ने द्वारिका दक्षिण पश्चिम से अवध किशोर को धर दबोचा।
यह भी देखें :
नागरिकता कानून: पुणे में मांगा जा रहा प्रूफ…पुलिस भी मौजूद…पढ़े पूरी खबर…
Add Comment