
रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि ये हत्यारी सरकार है। निर्मम सरकार है। अगर किसानों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है तो क्या किसानों ने पत्थर से अपने सर फोड़े हैं।
धान खरीदी को लेकर किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं। मुख्य सचिव विदेश घूम रहे हैं। ऐसे में किस से बात की जाए। सरकार को चाहिए कि धान खरीदी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें और खरीदी की तारीख 15 दिन आगे बढ़ाएं।
डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि इस सरकार का कोई जवाबदार व्यक्ति नहीं है। किसानों को जबरजस्ती सहमति पत्र पर दस्तक कराया जा रहा है। 20 लाख मैट्रिक टन धान किसानों के पास बचे हैं। 22 फरवरी को प्रदेशभर में भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था को बिगाडऩे का काम भूपेश बघेल ने किया है। हमने 15 वर्ष धान खरीदी के लिए व्यवस्था किया था। अब धान खरीदी का समय 15 दिन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी देखें :