छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा…किसानों का विरोध प्रदर्शन प्रायोजित…जल्द मिलेगा धान का बकाया राशि…सरकार ने की 5000 करोड़ अतिरिक्त राशि की व्यवस्था…

रायपुर। कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को प्रायोजित बताया है। उन्होंने कहा परसों तक 82 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। बहुत जगह में किसानों के नए बारदाना की समस्या थी जहां-जहां बारदाने की कमी थी वहां पर बारदाना पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिनका टोकन कट चुका है पंजीयन हो चुका है उनको खरीदी करने के संदर्भ में निर्देश दिया जा चुका है। जो असंतोष दिख रहा है वह प्रायोजित दिख रहा है।



उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज को भी मानने से इंकार करते हुए कहा प्रदेश में लाठीचार्ज की स्थिति नहीं है। चक्का जाम हुआ था। प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया है।समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को देने की योजना पर उन्होंने कहा कि बजट में 5000 करोड़ के अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की है जिसके जरिए समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। उप मंत्रिमंडलीय समिति ने नीतिगत तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के लौटते ही नाम तय होगा।


WP-GROUP

महानदी जल विवाद पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा इस विषय पर मेरी फ्लाइट में आते वक्त केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से चर्चा हुई है। मैंने आग्रह किया है ओडिशा और छत्तीसगढ़ को जितने जल की आवश्यकता है,उसका उपयोग करने दें। ट्रिब्यूनल में मामला कब तक खिंचता रहेगा। महानदी जल विवाद में केंद्र सरकार को मध्यस्थ की भूमिका निभानी चाहिए। मंत्री ने इस आग्रह को स्वीकार किया है। कब तक इस विषय को आगे बढ़ाया जाता है, केंद्र पर निर्भर है।

यह भी देखें : 

VIDEO: रायपुर भाजपा के आला नेता पहुंचे राज्यपाल से मिलने…धान खरीदी का समय बढ़ाने सौपा ज्ञापन …आज धान खरीदी का आखिरी दिन…

Back to top button
close