छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: रायपुर भाजपा के आला नेता पहुंचे राज्यपाल से मिलने…धान खरीदी का समय बढ़ाने सौपा ज्ञापन …आज धान खरीदी का आखिरी दिन…

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का आज आखिरी दिन है। जिसका विरोध करते हुए भाजपा के आला नेताओं ने आज राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। भाजपा नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचे हैं।



भाजपा का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस बार धान खरीदी विलंब से शुरू किया। बीच में बेमौसम बारशि हुई। जिस वजह से प्रदेश के कई किसान अभी तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। आज धान खरीदी का अंतिम दिन है। आज के बाद धान खरीदी नहीं की जाएगी।


WP-GROUP

भाजपा नेताओं का कहना है कि कई खरीदी केन्द्रों में बारदाने की कमी है। बारदानें की कमी और टोकन के आभाव में किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। कई जिलों के किसान धान नहीं बेच पाए हैं। जिस वजह से किसानों को सड़क पर भी उतनी पड़ी है।



केशकाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा को भी भाजपा ने जोर शोर से उठाया है। भाजपा के आला नेता सरोज पाण्डेय,डॉ रमन सिंह, रामविचार नेताम,विक्रम उसेंडी, संतोष पाण्डेय, सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, राजेश मूणत, लता उसेंडी, संदीप शर्मा, पूनम चंद्राकर, श्रीचन्द सुंदरनी, नरेश गुप्ता, मोतीलाल साहू, देवजी भाई पटेल, संजय श्रीवास्तव आदि राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।

यह भी देखें : 

NZvIND: वेलिंग्टन में खराब रहा है भारत का रिकॉर्ड, विराट के पास है इतिहास रचने का मौका

 

Back to top button
close