रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष आलाकमान तय करेगा। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी गई है, जो आलाकमान तय करेगी वह मान्य होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन में रहकर जो बेहतर कार्य कर सकता है उन्हें तवज्जो दिया जाएगा। जाति विशेष पर फोकस विशुद्ध रूप से नहीं होता। कार्य करने की शैली पर फोकस किया जाता है। एक-दो दिन में नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
अध्यक्ष की दौड़ में स्वयं का नाम शामिल होने पर कहा जब तक अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो जाती तब तक नए नाम सामने आते रहेंगे। मैं फिलहाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं।
अमेरिका में नरवा-गरवा-घुरवा-बारी की तारीफ पर रमन सिंह ने कहा अमेरिका में तारीफ हो रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में हाल खराब है। यहां गाय रोज मर रही है। गौठान में कोई व्यव्स्था नहीं है। वहां के लोग यहां की सच्चाई नहीं जानते।
वृंदा कारात के दौरे और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक कारणों से हो रहा है। राजनीतिक दृष्टि से इसे जीवित रखने का काम दिल्ली से यहां तक हो रहा है।
विरोध करने वालों को बड़ी फंडिग का खुलाशा हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में धान खरीदी और किसानों को हुई परेशानी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरेगी। लाखों किसान है जिनका धान नहीं खरीदा गया। कानून व्यवस्था का बड़ा मुद्दा रहेगा। सरकार की वादाखिलफी के खिलाफ सदन में सरकार को घेरेंगे।
यह भी देखें :
कोरोना वायरस: भारत में पॉजिटिव पाए गए दो मरीज ठीक…अस्पताल से छुट्टी…हिन्दुस्तान करेगा चीन की मदद…
Add Comment