बलौदाबाजार। जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जल जंगल और नदी बचाने के लिए आयोजित महानदी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज कसडोल- बया रोड पर ग्राम असनीद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मैराथन में करीब 3 हजार से अधिक ,15 राज्यों सहित विदेश प्रतिभागियों ने मैराथन में दौड़ लगाया। मैराथन को उत्साह वर्धन के लिए आये बॉलीवुड सुपर स्टार, आयरन मैन फिटनेस मॉडल मिलिंद सोमन, पद्मश्री छालीवुड स्टार अनुज शर्मा, एवं अंतर्राष्टीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री नीता डुमरे ने फ्लैग ऑफ कर दौड़ को शुभारंभ किया। इस अवसर पर कसडोल विधायक शकुंतला साहू, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल,पुलिस अधीक्षक नीतू कमल, एडीजे प्रफुल्ल सोनवानी, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने भी दौड़ लगाकर प्रतिभागियों को उत्साहित किया।
मुख्य अतिथि मिलिंद सोमन ने कहा दौडऩे की कोई उम्र नही होती और न ही संसाधन की जरूरत पड़ती है। जब मर्जी आये तब दौडऩा चाहिए। यह शरीर के लिये भी अच्छा होता है। उन्होंने आगे कहा जल जंगल, नदी और पर्यावरण हमारे धरोहर हैं। अगर इनका स्वास्थ्य अच्छा रहा तो हमारा भी शरीर स्वस्थ होगा। इस लिए इन्हें बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। बलौदाबाजार-भाटापारा जैसे छोटे जिलों में शहर से दूर इस तरह कार्यक्रम करना काबिले तारीफ है। पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित अनुज शर्मा ने इस क्षेत्र जगह के महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा आगे भी प्रतिवर्ष महानदी मैराथन जरूर होना चाहिए।
यह ऐतिहासिक रहा है। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे ने पर्यवारण सरंक्षण जोर दिया। साथ इस महानदी मैराथन बेहद ही अच्छा रहा । विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारो अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। 21 किलोमीटर में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार रणजीत कुमार भिलाई दूसरा पुरुस्कार शिनिन कृपलाँधि केन्या तृतीय पुरस्कार युधिष्ठिर कुमार उसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार नैरोबी केन्या ,दूसरा पुरुस्कार जेकलिन,तृतीय पुरस्कार विमला पटेल इन्हें क्रमश: 1लाख, 51 हजाार, 21 हजार राशि का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार विष्णु वीर सिंह
दूसरा पुरुस्कार श्रवन कुमार, तृतीय पुरस्कार गुलाब निषाद। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार डिम्पल सिंह,दूसरा पुरुस्कार तेजश्री, तृतीय पुरस्कार सीमा इन्हें क्रमश: 31 हजार,15 हजार, 7 हजार 5 सौ राशि का पुरस्कार वितरित किया गया। 5 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार गुलाल,दूसरा पुरुस्कार बृजेश कुमार,तृतीय पुरस्कार आरिफ,महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुनीता कुमारी दूसरा पुरुस्कार प्रियंका निषाद, तृतीय पुरस्कार जोमनी खाका केन्या इन्हें क्रमश: 21 हजार,11हजार, 7 हजार एक सौ राशि दिया गया। विशेष दृष्टि बाधित छात्रों का 1किलोमीटर का दौड़ किया गया जिसमें पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार रामकुमार बंजारे दूसरा पुरुस्कार राकेश धुव्र,तृतीय पुरस्कार नुकुल वर्मामहिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार उर्मिला यादव,दूसरा पुरुस्कार चैती बाई तृतीय पुरस्कार मालती साहू को प्राप्त हुआ।
यह भी देखें :
Add Comment