
रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला में संत-समागम का शुभारंभ 15 फरवरी को शाम 7 बजे राजीव लोचन मंदिर के पास स्थित मुख्य मंच पर होगा। इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं साधु-संतों के सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे।
शुभारंभ समारोह में पूज्य महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज-वृन्दावन, योगीराज स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद (अक्रिय) जी महाराज-जोधपुर, महंत जालेश्वर जी महाराज- अयोध्या, महंत रामसुन्दरदास जी महाराज अध्यक्ष राजीव लोचन मंदिर, संस्कृताचार्य पंडित रामहेतु गर्ग शास्त्री, सतना (म.प्र.), महंत साध्वी प्रज्ञा भारती जी, संरक्षक वेदरतन सेवा प्रकल्प छ.ग., पंडित ऋषिराज त्रिपाठी-प्रयागराज (उ.प्र.), महंत उमेशानंद गिरी जी महाराज, नवागांव (बुढ़ेनी) एवं विशिष्ट साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, विधायक अमितेश शुक्ल, बृजमोहन अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, अजय चन्द्राकर, डमरूधर पुजारी, डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् गोबरा नवापारा के अध्यक्ष धनराज मध्यानी और नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजू सोनकर की भी उपस्थिति रहेंगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजिम माघी पुन्नी मेला में प्रदेश सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। जिनको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।
पूरे मेला क्षेत्र में 104 सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस की नजर है। इसके अलावा एक हजार से भी अधिक पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है। साथ ही मेला क्षेत्र में गरियाबंद, धमतरी, रायपुर पुलिस द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है।जहा पुलिस 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं।
यह भी देखें :