छत्तीसगढ़स्लाइडर

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के विशेष सहायक नवीन भगत थे लोकप्रिय…बेहतर कार्य करने वाले अफसर को किया दर किनार…

रायपुर। स्कूल शिक्षा और आदिम जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह के बाद अब उनके विशेष सहायक नवीन कुमार भगत को भी सरकार ने हटा दिया है।

नवीन भगत राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। प्रेमसाय सिंह के वे पर्सनल असिस्टेंट थे जीएडी ने अपने आदेश में लिखा है, नवीन कुमार भगत की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापिस की जाती है।



सूत्रों की माने तो ओएसडी राजेश सिंह के कार्यप्रणाली के चलते शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक भगत पर यह गाज गिरी हैं। जबकि मंत्री के विशेष सहायक के रूप में कार्यरत नवीन भगत की छबि लोगों में काफी में अच्छी बनी हुई है।


WP-GROUP

क्षेत्र से आने वाले लोगों से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं तक को मैनज करते हुए लोगों का कार्य बेहतर ढंग से कर रहे थे या यू कहेंं कि मंत्री के आदेश को त्वरित रूप से करते है संबंधित लोगों का काम भी जल्द हो जाता था।

ओएसडी राजेश सिंह के हटने से लोगों को लगा की भ्रष्ट अफसर हटा लेकिन विशेष सहायक के हट जाने से काफी लोगों में निराशा है। क्योंकि नवीन भगत ऐसे अफसर थे जिन्हें नियमों के ज्ञान के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यो को बेहतर ढंग से करने की जानकारी हैं।

यह भी देखें : 

सीएमडीसी के लिए कमर्शियल माईनिंग आबंटित करने की मांग…उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में कोल की आपूर्ति नहीं… बेरोजगारी बढ़ने की सम्भावना…

Back to top button
close