रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां आदमखोर कुत्तों ने पुलिस के रसोइये को नोंच-नोंच कर मार डाला। यह घटना पुलिस लाइन से महज 50 मीटर की दूर घटी। बुधवार को कुक का क्षत-विछत शव पाया गया। शव पर कुत्तों के काटने के कई निशान पाये गये।
जानकारी के मुताबिक रामगढ़ पुलिस लाइन में तैनात संतोष उरांव बुधवार को तड़के शौचालय के लिए दामोदर नदी के पास गया था। इस दौरान उसे वहां ठंड लग गई, और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। पास में श्मशान है, जहां बड़ी तदाद में कुत्ते है।
बेहोश संतोष पर आदमखोर कुत्ते टूटू पड़े और नोंच डाला। सुबह जब लोग नदी के पास पहुंचे तो उन्होंने शव देखा। संतोष के पूरे शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक पुलिस लाइन का है।
मौके पर पहुंचे पुलिस लाइन के जवानों ने शव की पहचान रसोइया संतोष उरांव के रूप में की। पुलिस लाइन में काम करने वाले साथी रसोइए ने बताया कि संतोष उरांव मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सो गया था। बुधवार तड़के चार बजे वो उठा और शौचालय के लिए बाहर गया था।
यह भी देखें :
Add Comment