नई दिल्ली। Google Maps अब 15 साल का हो गया है। 15वीं सालगिरह मनाते हुए कंपनी ने Google Maps का नया आइकॉन जारी किया है। सिर्फ आइकॉन ही नहीं, बल्कि मैप्स को रीडिजाइन भी किया गया है।
गूगल मैप्स के कुछ फीचर्स को भी रीडिजाइन किया गया है। Google Maps के नए आइकॉन की बात करें तो यहां गूगल मैप को पिन की तरह व्हाइट बैकग्राउंड पर रखा गया है। इसमें गूगल के अपने सिग्नेचर कलर्स हैं। नया आइकॉन नए अपडेट के साथ आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा।
गूगल के दूसरे ऐप आइकॉन के आधार पर ही इसे बदला गया है। गूगल मैप्स के इंटरफेस में भी कुछ बदलाव हैं। बॉटम में दो टैब- कॉन्ट्रिब्यूट और अपडेट हैं। फार यू टैब को सेव टैब से रिप्लेस किया गया है।
गूगल ने मैप्स में कुछ नए फीचर्स भी दिए हैं जो मार्च से आपके फोने में दिखने लगेंगे। क्राउडसोर्स इनफॉर्मेशन पर फोकस किया गया है ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का जानकारियां ज्यादा सटीक हो सके।
नए अपडेट के तहत अब आप ट्रेन या बस में क्राउड के अलावा टेंप्रेचर और व्हील चेयर ऐक्सेसिबिलिटी जैसी जानकारियां भी अपलोड कर पाएंगे।
गूगल मैप्स में Augmented Reality लाइव व्यू फीचर भी दिया जाएगा। इसके तहत अब लोकेशन बिना 3ष्ठ ऑन किए हुए आसानी से ऑग्मेंटेड रियलिटी के तहत दिखेगा।
अब तक गूगल मैप्स में Explore Tab और Commute Tab मिलते हैं। नए डिजाइन के बाद आपको ज्यादा टैब्स मिलेंगे। इनमें एक्स्प्लोर, कम्यूट, सेव्ड, कॉन्ट्रिब्यूट और अपडेट्स टैब शामिल हैं।
गूगल मैप्स के ये सभी नए फीचर्स और बदला हुआ डिजाइन मार्च से जारी किया जाएगा। हालांकि आइकॉन अब जल्द ही नए अपडेट के साथ बदल जाएगा।
यह भी देखें :
IND vs NZ: दूसरे वन डे से पहले न्यूजीलैंड पहुंची अनुष्का शर्मा…इंस्टा स्टोरी में शेयर की PHOTOS…
Add Comment