
रायपुर। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने धान खरीदी को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार के एक मंत्री अलग दूसरा मंत्री अलग और मुख्यमंत्री उनसे अलग बयान देता है। धान खरीदी में सरकार चाहती है कि किसान ज्यादा धान ना बेचे इसलिए धान खरीदी से बचने की कोशिश है।
नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के बैठक पर ज्यादा नहीं बोलूंगा। पर हम सुनते थे कि मुख्यमंत्री का ढाई-ढाई साल तय हुआ है। शायद उसी पर कोई चर्चा होगी। ये उनकी पार्टी का आतंरिक मामला है।
धान खरीदी की तिथि बढाई जाने पर कांग्रेस के मंत्री पर मतभेद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक मंत्री अलग दूसरा मंत्री अलग और मुख्यमंत्री उनसे अलग ब्यान देता है। धान खरीदी में सरकार चाहती है कि किसान ज्यादा धान ना बेचे इसलिए धान खरीदी से बचने की कोशिश है। बारिश की वजह से धान खरीदी प्रभावित है। किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। सरकार धान खरीदी नहीं करना चाहती।
महीनेभर के भीतर दो बार सीमेंट के दाम बढऩे को लेकर भाजपा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री कौशिक ने सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों और सरकार की मिलीभगत से छत्तीसगढ़ की जनता के जेब में डाका डाला जा रहा है। महीने भर में 32 करोड़ रुपए अधिक उद्योगपति ले रहे।
यह भी देखें :