ट्रेंडिंगवायरल

VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी पर लगाया आरोप…कहा- अपने फायदे के लिए…

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी पत्नी और परिवार के साथ मध्य प्रदेश के कान्हा पार्क घूमने गए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर धोनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर साक्षी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी उन पर बड़ा आरोप लगा रहे हैं।



महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया साक्षी पर बड़ा आरोप
वायरल हो रहे वीडियो में धोनी साक्षी पर आरोप लगाते हैं कि वह जानबूझ कर उनका वीडियो बनाती हैं। धोनी कहते हैं कि साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए करती हैं।

जवाब में साक्षी कहती हैं, ‘मैं यह सब करती हूं ताकि आपके फॉलोअर मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। मैं भी तो आपका ही हिस्सा ही हूं। वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं, थाला कहां हैं।’
WP-GROUP

साक्षी पहले भी शेयर कर चुकी हैं धोनी की वीडियो
साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इससे पहले एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी होटल में चेक इन कर रहे हैं और साक्षी लगातार उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर पुकारती हैं लेकिन धोनी पलटकर नहीं देखते हैं।

वहीं जैसे ही धोनी चेक इन करके वापस आते हैं साक्षी फिर उन्हें स्वीटी कहती हैं जिसके बाद धोनी शर्मा जाते हैं। तभी वह पास में खड़े लोगों से मजाक में कहते हैं कि क्या वह साक्षी को बाहर कर सकते हैं।



लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

वह भले ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं लेकिन फैंस के बीच उन्हें लेकर चाहत कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार धोनी के फैंस उनकी वापसी की अपील करते रहते हैं। वहीं आईपीएल से पहले धोनी की वापसी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

यह भी देखें : 

बड़ी खबर : विराट कोहली कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर…ये है वजह…

Back to top button
close