
महाराष्ट्र के नागपुर में 19 साल की महिला के साथ एक 52 साल के शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
पुलिस के अनुसार, नागपुर के पारदी इलाके में 21 जनवरी को महिला का रेप हुआ। आरोपी ने रेप के बाद महिला के साथ रॉड से बर्बरता भी की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस को जब इस घटना की जानकारी लगी तो उसने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को गोंदिया जिले से अरेस्ट किया गया। रेप और बर्बरता की शिकार महिला एक कपड़े के कारखाने में मजदूर का काम करती थी जहां आरोपी सुपरवाइजर के पद पर काम करता था।
यह भी देखें :