छत्तीसगढ़

भाजपा का फर्जी राष्ट्रवाद, भारत माता की जय से शुरु और वहीं खत्म : भूपेश बघेल

रायपुर। सैनिकों को जमीन के भटकने का समाचार प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर लिखा है कि बीजेपी का राष्ट्रवाद दिखावा है। उसे देशभक्तों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा का फर्जी राष्ट्रवाद भारत माता की जय से शुरू होता है और भारत माता की जय पर ही खत्म होता है। इनकी राष्ट्रवाद की परिधि बस यहीं तक सीमित है। अन्यथा देश की सीमा पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले वीर जवानों को रिटायरमेंट के बाद रमन सरकार की लचर सिस्टम से लडऩा नहीं पड़ता। देश की सीमा पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले हमारे वीर जवान रिटायरमेंट के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की लचर सिस्टम से लड़ रहें है। सेना के रिटार्यड सैनिकों को घोषणा के बाद भी जीवनयापन के लिए रमन सरकार 5 एकड़ जमीन तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। दरअसल एक समाचार प्रकाशित हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में जवानों को जमीन नहीं मिलने की बात कहीं गई है। इसके अलावा उन्हें आ रही परेशानियों का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद भूपेश ने ट्वीट पर सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए उसकी भारतीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाए है।

Back to top button
close