क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: पति को पत्नी के चरित्र पर था शंका…तीजा बनाने मायके जाते ही…अपने दोनों बेटों पर किया चाकू से हमला…फिर किया आत्महत्या का प्रयास…

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते एक पिता ने अपने दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

उसके बाद स्वयं पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। चिख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।



राजधानी रायपुर के सड्ढू निवासी शंकर निषाद को पत्नी के चरित्र पर शंका था। जिसे लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हुआ था। शंकर की पत्नी इन दिनों मायके तीजा का पर्व मनाने गई हुई है। जिसका फायदा उठाते हुए बीती रात शंकर ने अपने दोनों बेटे टिकेन्द्र निषाद 14 वर्ष और छोटे बेटे एश्वर्य निषाद को जान से माने योजना बनाई।

सबसे पहले उसने बेटे टिकेन्द्र निषाद पर चाकू से गले पर वार किया। उसके बाद छोटे बेटे एश्वर्य पर हमला करते हुए गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में दोनों बेटे पड़े हुए थे। उसके बाद स्वयं आत्महत्या करने के लिए घर में रखे मिट्टी तेल को खुद पर छिड़कर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
WP-GROUP

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी व दोनों बच्चों को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी देखें : 

अगर आपका भी है इन बैंकों में खाता…तो बड़े काम की है ये खबर…पढऩा ना भूले…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471