छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर राजधानीवासियों को दी सौगात… मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन से सफाई कार्य का किया शुभारंभ…

रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से समस्त राजधानीवासियों को महानगरों की तर्ज पर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को स्मार्ट सिटी के अनुरूप बनाने अपने जन्मदिन पर 2 मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों की पूजा करके हरी झंडी दिखाकर मशीनीकृत सफाई कार्य का शुभारंभ

नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर पष्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, निगम आयुक्त प्रभात मलिक, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, छ.ग. राज्य योग आयोग अध्यक्ष एवं निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार,

श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, सर्व कुमार मेनन, सुन्दर जोगी, समीर अख्तर, अजीत कुकरेजा, सहदेव व्यवहार, सुरेष चन्नावार, जितेन्द्र अग्रवाल, आकाष तिवारी, जोन 6 अध्यक्ष श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव, जोन 7 अध्यक्ष मनीराम साहू, जोन 8 अध्यक्ष घनष्याम छत्री, जोन 9 अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जोन 10 अध्यक्ष आकाष दीप शर्मा, पार्षद श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, वीरेन्द्र देवांगन, एल्डरमेन सुनील भुवाल, शमसुल हसन नम्मू भाई, निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, प्रभारी सहायक अभियंता योगेष कडु सहित गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में शानदार सौगात देते हुए दोनो नवीन मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन को मशीनीकृत सफाई कार्य हेतु रवाना किया।

आज पहले दिन शुभारंभ दिवस पर नगर निगम रायपुर द्वारा 2 नवीन मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से राजधानी शहर में मुख्यमंत्री निवास से सिविल लाईन होकर अमर शहीद भगत सिंह चैक शंकरनगर मुख्यमार्ग होते हुए अषोका टावर शंकरनगर चैक तक मशीनीकृत सफाई कार्य करवाया गया।

SSMV

इस हेतु नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य मार्गो की सफाई करवाने रूट भी निर्धारित किया गया है। निर्धारित रूट के अनुसार सफाई कार्य नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जोनो के माध्यम से करवाया जायेगा । इस हेतु नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मशीनीकृत सडक सफाई का कार्य मेसर्स ग्लोबल गुज वेस्ट मैनेजमेंट एलएलपी के माध्यम से क्रियान्वित किया जायेगा।

महापौर एजाज ढेबर एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने बताया कि राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो में मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से मशीनीकृत सफाई कार्य करवाये जाने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 8 जून 2021 को मेसर्स ग्लोबल गुज वेस्ट मैनेजमेंट एलएलपी की न्यूनतम दर अनुसार 92 लाख 68 हजार 451 रू. के व्यय एवं 11 करोड 12 लाख 21 हजार 417 रू. के वार्षिक व्यय एवं प्रतिवर्ष 5 वर्ष की वार्षिक वृद्धि के साथ कुल 4 वर्षो के लिये 47 करोड 93 लाख 78 हजार 212 रू. की निविदा से संबंधित समस्त प्रासंगिक नियमों का पालन करने की शर्त पर सहमति दी है। इस पर नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में संकल्प पारित कर स्वीकृति दी गई है।

महापौर ढेबर एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष राव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री डॉ. षिव कुमार डहरिया के मार्गदर्षन में छ.ग. शासन की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर सडको की धूल से होने वाले वायु प्रदूषण को मशीनीकृत सडक सफाई कार्य के माध्यम से कम करने कृत संकल्पित होकर कार्य करवायेगा।

इसमें मशीनों के माध्यम से मुख्य मार्गो की सडक सफाई का कार्य करवाया जायेगा। इसमें आधुनिक मशीनो का प्रयोग किया जायेगा। जिनके द्वारा सडक पर फैली धूल को सफाई के साथ-साथ मशीन में ही एकत्रित कर लिया जायेगा। इस प्रकार सडको की धूल के हवा में मिश्रित न होने पर राजधानी शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार आयेगा ।

सडको की सफाई के साथ-साथ नियमित अंतराल में सडक से लगे हुए डिवाईडर एवं फुटपाथ की धुलाई का प्रावधान भी इस कार्य में किया गया है। सारा कार्य महानगरों की तर्ज पर आगे चलकर रात में करवाया जायेगा। महापौर एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने नागरिको को बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु 10 लाख की जनसंख्या से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के लिये मेकेनाईज्ड स्वीपिंग कार्य मशीनीकृत सफाई कार्य अनिवार्य किया गया है।

महापौर ढेबर एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष राव ने बताया कि सडकों की मेकेनाईज्ड स्वीपिंग हेतु प्रस्तावित सडको पर वर्तमान में लगभग 350 नियमित एवं प्लेसमेंट के सफाई कामगार कार्य कर रहे है। जिनके वेतन पर लगभग प्रतिमाह 70 लाख रू. अनुमानित व्यय होता है।

जिन मार्गो पर मशीनीकृत सडक सफाई का कार्य किया जायेगा, उन स्थानो पर पूर्व से कार्यरत मानव बल का उपयोग राजधानी शहर रायपुर के अन्य स्थानों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु किया जायेगा। प्रत्येक मशीन के साथ धूल को मशीन से एकत्रित करने हेतु टेऊक्टर ट्राली लगायी जायेगी। चयनित एजेंसी द्वारा उपरोक्त कार्य करने हेतु प्रयुक्त समस्त मशीनों ईंधन, रखरखाव, मानव श्रम परिचालक इत्यादि में होने वाला समस्त व्यय वहन किया जायेगा।

महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नगर निगम रायपुर एवं राजधानीवासियों की ओर से जन्मदिन पर सभी नागरिको को राजधानी शहर की सफाई व्यवस्था स्मार्ट सिटी के अनुरूप बनाने एवं वायु प्रदूषण कम करने मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन से मशीनीकृत सफाई कार्य के शुभारंभ की शानदार सौगात देने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।

महापौर ढेबर ने विधायक सर्व सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा को भी नगर निगम रायपुर की ओर से इस अवसर पर धन्यवाद दिया एवं सभी एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं एल्डरमेनो से मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से मुख्य मार्गो की सफाई प्रभावी तरीके से करवाने स्मार्ट सिटी के अनुरूप रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को स्वरूप देने पूर्ण सहभागी बनकर कार्य में सकारात्मक सहयोग देने का आव्हान किया।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471