क्राइमछत्तीसगढ़

सरसींवा में भीषण हादसा : स्कार्पियों पेड़ से टकराई, दो की मौत, 6 घायल

रायपुर। सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रोड में सोमवार की तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन नीम पेड़ से जा टकराई। जिससे उसमें सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि स्कार्पियों वाहन में सवार सभी लोग जिला पंचायत खोरपा के निवासी है। सभी लोग स्कार्पियों में सवार होकर गंगासागर पुरी गए थे।




वहां से जब वापस बिलासपुर लौट रहे थे तो वाहन की गति काफी तेज थी। जैसे ही तड़के साढ़े 5 बजे वाहन सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के पास पहुंची तो चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगे नीम पेड़ से जा टकराई। जिससे स्कार्पियों में सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। जिसे 108 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम नहीं मिल पाया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471