सक्ती में 238 हितग्राहियों को मोबाइल वितरित

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की डॉ. रमन सरकार की संचार क्रांति योजना के अंतर्गत मोबाइल तिहार के अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका परिषद सक्ती के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन सक्ती में 238 हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती निशा महबूब खान, मेहबूब खान, भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया गोयल, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, पार्षद श्रीमती चांदनी सहिस, सुश्री सुषमा कसेर, पार्षद सभापति अशोक देवांगन, एल्डरमैन रंजन सिन्हा, संजय देवांगन, भवानी तिवारी, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू, रामनरेश यादव, चिराग अग्रवाल लल्ली, राजा सोनी, सुरेश खूंटे, विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्रनाथ सोनी,राकेश टण्डन,योगेश कुर्रे, नगर पालिका शक्ति के संतोष विश्वकर्मा, राजकुमार साहू, नंदलाल प्रधान, मो.इब्राहिम, धर्मेंद्र,वासु चौबे,भुवन प्रधान,सहित काफी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
यहाँ भी देखे : नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 5 लाख की ठगी, इंजीनियर गिरफ्तार