छत्तीसगढ़सियासत

अमित शाह, रमन सिंह पर बरसे फूल…राजनांदगांव में रोड-शो…

राजनांदगांव। शहर में भाजपा ने शनिवार को रोड शो का आयोजन किया। रोड शो में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अनिल जैन रथ पर सवार थे। इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी रोड शो में शामिल होने पहुंचे हुए थे। शहरवासी अपने घरों के छत से फूलों की वर्षा कर रहे थे। चौक-चौराहों पर थाली सजाकर महिलाएं स्वागत के लिए खड़ी हुई थीं।


राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। रोड शो शहर के सुरजन गली, भारत माता गली, मानव मंदिर होते हुए गुरुनानक चौक पहुंचेगी, जहां एक आम सभा को संबोधित करेंगे।

आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले इस रोड शो को शहर के हर गलियों में पहुंचाने के लिए रथ को तेज गति से आगे बढ़ाने की भी जद्दोजहद देखी गई।

यह भी देखे: अटल का सपना पूरा किया रमन सिंह ने-योगी आदित्यनाथ…लोरमी में किया सभा को संबोधित… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471