छत्तीसगढ़सियासत

चरणदास महंत चुनाव अभियान समिति के प्रमुख, टीएस सिंहदेव घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष भी रहेंगें। पार्टी ने आदिवासी नेता रामदयाल उईके और शिवकुमार डहरिया को नियुक्त किया हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया हैं। महंत के अलावा कमेटी में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, रामदयाल उईके, मनोज मंडावी, देवती कर्मा, धनेंद्र साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा, रूद्र गुरू, चिंतामणि महाराज, अमितेश शुक्ला, ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। टीएस सिंहदेेव को घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया हैं। समिति में रामपुकार सिंह, पीआर खुंटे, बदरूद्वीन कुरैशी, देवती कर्मा शामिल है। कांग्रेस से बाहर गए अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से हटाते हुए कवासी लखमा को यह जवाबदारी सौंपी गई हैं। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस बनने के बाद से ही रेणु जोगी को लेकर विवाद की स्थिति है कि वे जनता कांग्रेस में जाएंगी या कांग्रेस में बनी रहेंगी। असमंजस को देखते हुए कांग्रेस ने रेणु को पद से हटा कर अपनी स्थिति साफ कर दी हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471