छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : आज नौतपा का आखरी दिन… कई स्थानों पर हो सकती हैं बारिश…

रायपुर : नौतपा का आखिरी दिन गुरुवार है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह राहत भरा होगा। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तपाने वाला रहा। पिछले दिनों की अपेक्षा उमस में बढ़ोतरी हुई।

प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म माना(रायपुर) रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाभांडी का 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी प्रकार जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा है। इसे देखते हुए प्रदेश में भी मानसून के कुछ दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून 10 जून के पहले भी पहुंच सकता है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471