छत्तीसगढ़वायरल

VIDEO, ASP बौराए : टॉवर सुधारने स्ट्रांग रूम में घुसे जियो कर्मचारी के सिर पर पटकी कुर्सी…बवाल मचने से तमतमा गए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मतगणना मंगलवार 11 दिसंबर को होने वाली है। मतगणना से पहले सभी ईवीएम जिला मुख्यालयों में तगड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं। इसके साथ ही प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम के बाहर टैंट लगाकर निगरानी रख रहे हैं।

इसी बीच जगदलपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एडिशनल एसपी साहब दबंगई दिखा रहे हैं। खबरों के मुताबिक एडिशनल एसपी साहब जिन कर्मचारियों पर बौराए हैं, दरअसल वो जियो के कर्मचारी हैं।

इन कर्मचारियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि रात को वे स्ट्रांग रूम परिसर में लगे जियो के टॉवर सुधारने बिना इजाजत के चढ़े थे। तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। हंगामा मचते ही पुलिस मौके पर पहुंची।



फिर दोनों कर्मचारियों को एडिशनल एसपी संजय महादेवा के सामने पेश किया गया। खबर है कि इस दौरान पूरा थाना खचाखच भरा हुआ था। कांग्रेसियों के साथ ही पूरा स्टाफ मौजूद था।

तभी एएसी साहब अपनी कुर्सी से उठे और जियो कर्मचारी के सिर पर कुर्सी पटक दी। पिटाई से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखे : मतगणना से पहले भाजपा में मंथन…कौशिक ने कहा कांग्रेसी चाहे तो मशीन पकड़ कर सो जाए…अजय बोले…भूपेश सपने में सिलवा रहे कपड़ा, फोड़ रहे फटाके, बना रहे रोज मंत्रीमंडल…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471