Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: दीपावली के बाद मुख्यमंत्री निवास में पहला जनचौपाल…मिलने वालों की लगी लंबी कतारें…

रायपुर। दीवाली पर्व के बाद मुख्यमंत्री निवास में आज पहला जनचौपाल लगा। इस बार जनचौपाल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात करने एवं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची लोगों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुन उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।



आज सुबह से मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं का निराकरण कराने यहां पहुंचे हुए हैं। दीवाली पर्व के बाद मुख्यमंत्री निवास में यह पहला जनचौपाल कार्यक्रम है, जिसके चलते आज लोगों की भीड़ अन्य जनचौपाल कार्यक्रम की तुलना में ज्यादा है। लोगों की इतनी अधिक भीड़ है कि कतार मुख्यमंत्री निवास से लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास तक जा पहुंची है। 
WP-GROUP

मुख्यमंत्री भी लोगों से सुबह से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हंै और समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे भी उपस्थित है।

यह भी देखें : 

रायपुर : ड्यूटी के समय शराब पीते पकड़े गए थे 4 कांस्टेबल…हो गए निलंबित…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471