छत्तीसगढ़सियासत

ऐतिहासिक पार्टी कांग्रेस अब खुद इतिहास बन गई: भाजपा

रायपुर। त्रिपुरा और नगालैंड में जीत से उत्साहित भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी इस जीत को शेयर किया है। बीजेपी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि सोशल मीडिया पर राजनीति करने वाले जो लोग हैं उन्हें सबक मिल गया है कि इससे सिर्फ सुर्खियों में आया जा सकता है, लेकिन जब तक जनता के बीच जाकर पार्टी के कार्यकर्ता मेहनत नहीं करेंगे तब तक जीत नहीं हो सकती।

भाजपा ने कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस को घेरा है। एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि त्रिपुरा में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता है। देशभर में कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि कहीं वो तीसरे कहीं पांचवें नंबर पर और कहीं-कहीं तो वह जीरो पर आ गई है। ऐतिहासिक पार्टी कांग्रेस अब खुद इतिहास बनकर रह गई है

भाजपा ने लिखा है कि त्रिपुरा में हम अब तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगे। यह ऐतिहासिक जीत है और आगे होने वाले चुनावों में भी इसी तरह कमल खिलेगा।

त्रिपुरा में 22 साल तक सीपीआई की सरकार थी लेकिन अब वामपंथियों का आखिरी किला ढह गया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471