देश -विदेशसियासतस्लाइडर

अमेठी से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव… छिंदवाड़ा से उम्मीदवार हो सकते है राहुल गांधी…संगम में डुबकी लगाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष…जवाहर भवन में इंदिरा गांधी की कुर्सी पर बैठेंगी महासचिव…

लखनऊ। प्रियंका गांधी को कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश का प्रभार दिए जाने के बाद से सियासी गलियारों में कयासों का दौर जारी है, अनेकों प्रकार की चर्चाओं की बाढ़ सी आ गई है. इन तमाम सियासी चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही, लेकिन पार्टी दफ्तर और नेताओं की बातचीत से यह अनुमान लगा जा सकता है कि प्रियंका गांधी का एक दफ्तर इलाहाबाद के जवाहर भवन में भी होगा और वह उसी कमरे में बैठेंगी जहां कभी इंदिरा गांधी बैठा करती थीं।

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय को नया रूप दिया गया है और इसमें पहली मंजिल पर एक छोटा, लेकिन खूबसूरत दफ्तर भी बनाया गया है जो फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष का है। इस दफ्तर से एक पुरानी सीढ़ी नीचे उतरती है जो कभी इस्तेमाल हुआ करती थी।

चर्चा यह है कि प्रियंका गांधी सीढ़ी और इस पहली मंजिल के कमरे को अपने दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल करेंगी और वह खास सीढ़ी का इस्तेमाल सिर्फ प्रियंका और उनके करीबी नेता कर पाएंगे। चर्चा यह भी है कि 4 फरवरी को भाई-बहन राहुल और प्रियंका लखनऊ में पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेस करेंगे, जिसके लिए बड़े कांफ्रेंस हॉल को अंतिम रुप रूप दिया जा रहा है।



इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी को घेरेंगी और चुनाव भी लड़ सकती हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी, जबकि राहुल गांधी छिंदवाड़ा सीट से लड़ेंगे। एक बड़ी चर्चा यह भी है कि राहुल गांधी फरवरी के पहले पखवाड़े में किसी दिन संगम में डुबकी लगाएंगे और कांग्रेस के ब्राह्मण कार्ड को एक बार फिर मजबूती देंगे।

कांग्रेस पार्टी ने संगम किनारे एक बड़ी जगह पार्टी के प्रचार के लिए ले रखी है। जो भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है वह अभी तक पुष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कांग्रेस में जो गतिविधियां चल रही है उसके हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐसा हो सकता है।

यह भी देखें : लोकसभा चुनाव 2019: सर्वे में NDA को 233, UPA 167, कोई नहीं छू पाएगा बहुमत के आंकड़े को… छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत सकती है 6 सीट….यूपी में BJP को भारी नुकसान…बिहार में फायदा…गुजरात में क्लीन स्वीप…पूर्वोत्तर में मोदी को होगा लाभ….जानें राज्यवार स्थिति 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471