Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

Indonesia: ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुनामी ने मचाया कहर, 43 लोगों की मौत, 600 घायल

इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिम में जावा और सुमात्रा के बीच सुंडा स्ट्रेट में सुनामी (Tsunami) की चपेट में आने से कम से कम 43 लोग की मौत हो गयी और तकरीबन 600 घायल हो गए।

इंडोनेशिया की आपदा शमन एजेंसी के अनुसार सुनामी शनिवार को 21:27 बजे सुंडा स्ट्रेट के तटीय क्षेत्रों में आई जिसमें बांटेन प्रांत के पांडेगलांग एवं सेरांग जिले और लाम्पुंग प्रांत के दक्षिण लाम्पुंग शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पानी के नीचे भूस्खलन से अनाक क्रेकटाऊ ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लहरें पैदा होने की आशंका है। इंडोनेशियाई नेशनल बोर्ड फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने एक ट्वीट में कहा, ‘सुनामी का कारण भूकंप नहीं है लेकिन एक पानी के नीचे भूस्खलन से माउंट अनाक क्रैकटाऊ ज्वालामुखी विस्फोट होने की आशंका है।’

उन्होंने आगे कहा कि साथ ही पूर्णिमा के कारण ज्वार की लहरे उठ सकती है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई।

यह भी देखें : 22 चीजों पर कम हुआ GST…लेकिन अब भी 27 चीजों पर 28 प्रतिशत… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471