खेलकूद

महान फुटबॉलर पेले फिर से अस्पताल में भर्ती

साओ पाउलो/नई दिल्ली । कुछ दिन सफल ऑपरेशन के बाद घर लौटे ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले फिर से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनको अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है और गहन देखभाल की जा रही है। डॉक्टर ने बताया पेले को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, अब उनकी हालात स्थिर है।

80 साल के पेले का इसी महीने कोलन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था, फिर इसके बाद उनको मंगलवार को आईसीयू से बाहर कर दिया गया था और घर जाने की इजाजत दी गई थी।

इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरे दोस्तों, हर गुजरते दिन के साथ मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से खेलने के लिए उत्सुक हूं लेकिन मैं ठीक होने में अभी कुछ और दिन लूंगा। आगे पोस्ट में लिखा कि सभी को प्यार भरे संदेशों के लिए फिर से धन्यवाद। हम जल्द ही फिर साथ होंगे।

बता दें कि कोरोना महामारी से पहले ही पेले की सार्वजनिक उपस्थिति में कमी देखी गई है और तब से वे सैंटोस के पास अपने घर के बाहर कई बार दिखाई दिए। उनकी 2015 में अपने प्रोस्टेट की सर्जरी हुई थी उस समय भी छह महीने के अंतराल में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं सूत्रों के मुताबिक 2019 में भी एक परेशानी के चलते उनको भर्ती कराया गया था। तो वहीं पिछले साल कूल्हे की समस्या को लेकर भी पेले को अस्पताल का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।

बता दें कि ब्राजील के साथ 1958, 1962 और 1970 विश्व कप जीतने के बाद, पेले सर्वकालिक महान बने हुए हैं, और 12 मैचों में 77 गोल के साथ अपने देश के शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471