Breaking Newsछत्तीसगढ़

अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रा. अरुण गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री के रूप में शुभम जायसवाल पुनर्निर्वाचित

रायपुर।अरुण गुप्ता (जाँजगीर-चाम्पा) एवं शुभम जायसवाल (धमतरी) सत्र 2020-21 हेतु देश के अग्रणी विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की छत्तीसगढ़ प्रान्त इकाई के क्रमश: प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मन्त्री के रूप में निर्विरोध पुनर्निर्वाचित हुए हैं। विद्यार्थी परिषद् के रायपुर स्थित प्रान्त कार्यालय से इस आशय की घोषणा की गयी।
प्रान्त निर्वाचन अधिकारी आशुतोष द्वारा आज यहाँ प्रान्त कार्यालय से जारी वक्तव्य के अनुसार उपर्युक्त दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा और दोनों पदाधिकारी 11 फरवरी 2021 को अम्बिकापुर में आयोजित होने जा रहे अभाविप के 53वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
अरुण गुप्ता चाम्पा के निवासी है। आप विद्यार्थी जीवन से ही परिषद् के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। परिषद् में नगर मन्त्री, नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख जैसे दायित्वों का आपने निर्वहन किया है। आपने जाँजगीर जिले के रक्तदाताओं की सूची का संकलन एवं रक्तदान की व्यवस्था तथा जरुरतमन्द विद्यार्थियों के लिये नि:शुल्क कोचिंग के संचालन जैसे सामाजिक महत्व के कार्य किये है। विभिन्न महाविद्यालयों में भी आपने अध्यापन कार्य किया है। सत्र 2018-19 में आप पहली बार एवं सत्र 2019-20 में दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। सत्र 2020-21 हेतु आप पुन: प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
पुनर्निर्वाचित प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल धमतरी के निवासी हैं। आपने आई.टी.एम. विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. तक की शिक्षा प्राप्त की है। आप वर्ष 2014 से परिषद् के सम्पर्क में हैं। विद्यार्थी परिषद् में धमतरी जिला संयोजक, कांकेर एवं महासमुन्द विभाग संयोजक, प्रदेश सहमन्त्री जैसे दायित्वों का आपने निर्वहन किया है। महासमुन्द विभाग में संगठन कार्य को गति देने में व एक सशक्त छात्र आन्दोलन खड़ा करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सत्र 2019-20 में आप पहली बार प्रदेश मन्त्री के रूप में निर्वाचित हुए। सत्र 2020-21 हेतु आप पुन: प्रदेश मन्त्री के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471