देश -विदेशस्लाइडर

सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के विरोध में कर्मचारी संगठन का आंदोलन… सरकार पर लगाया ये आरोप…

सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के विरोध में कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने प्रांतीय स्तर आंदोलन किया। कर्मचारी मंच के बैनर तले हुए इस आंदोलन में कर्मचारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि सरकार और ब्यूक्रेसी सूप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन कर रही है। यही कारण है कि एमपी के 62 विभागों ने एक लाख से अधिक पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए सीधी भर्ती का आदेश निकाला गया है।

जबकि बीते 20-20 सालों से सरकारी विभागों में स्थाईकर्मी, संविदा कर्मचारी, कंप्यूटर आपरेटर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, दैनिक वेतन भोगी नियमों के तहत ही रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारी बतौर सेवाएं देने का इंतजार कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि सीधी भर्ती का फरमान सरकार ने वापस नहीं लिया तो आगामी समय में अनिश्चितकालानी हड़ताल और धरना भोपाल में दिया जाएगा।

Back to top button