Breaking Newsदेश -विदेशसियासत

प्रियंका वाड्रा धार के राजगढ़ की जनसभा में पहुंची….

धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धार जिले के राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इसके वें उन्होंने प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंची और पूजन किया।

 

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड से पर पहुंची, जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं सुरेश पचौरी पहुंचे थे। मोहनखेड़ा में दो अलग अलग हेलीपेड बनाए गए थे। दो अलग अलग बनाए गए थे। हेलीपेड पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंगार, पांचीलाल मेड़ा, कुणाल चौधरी, वालसिंह मेड़ा पेटलावद, रवि जोशी खरगोन, जिला प्रभारी हेमंत पाल ने उनका स्वागत किया।

 

इसके बाद मोहनखेड़ा स्थित गुरु मंदिर में दर्शन वंदन किया एवं तीर्थ परिसर में ट्रस्टों से करीब 10 मिनट तक चर्चा की। वे 11.15 बजे इंदौर से, 11.44 पर मोहनखेड़ा हेलीपेड, 11.52 पर गुरु मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूद है।

 

कांग्रेस का मोहनखेड़ा से चुनावी शंखनाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजगढ़ से मप्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का शंखनाद कर रही हैं। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में दादा गुरुदेव के दर्शन-वंदन करने के बाद उनका काफिला राजगढ़ पहुंचा। उन्होंने राजगढ़ में मंडी गेट के ठीक सामने स्थापित की गई जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा अनावरण किया। यह कार्यक्रम नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आयोजित किया

गया।

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471