छत्तीसगढ़सियासत

अटल बिहारी का जन्मदिन भाजपा मनायेगी सुशासन दिवस के रूप मे-धरमलाल कौशिक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कल 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के तौर पर मनायेगी। इस आयोजन के लिए केन्द्रीय सुशासन विभाग द्वारा मोदी सरकार के सुशासन से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्रियों का निर्माण कराया गया है। विभाग द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित कुछ लघु फिल्मों का भी निर्माण किया गया है। ये फिल्में यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एक संदेश में अटल के सपनों का छत्तीसगढ़ साकार करने का संकल्प दुहराया है। कौशिक ने कहा कि अटल ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर इस प्रदेश की खुशहाली का रास्ता आसान किया और प्रदेश में भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश को उन्नति के शिखर पर स्थापित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि कल शाम 4.30 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अटल की जयंती के दिन पुष्पाजंलि का कार्यक्रम आयोजित की गई है।

यह भी देखें :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली बैठक…राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल…26 को जारी होगा मतदाता सूची 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471