Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

देश में कई दिन बाद नए मामलों में कमी… बीते 24 घंटे में 3.13 लाख केस… 2,638 की मौत… कई राज्‍यों में सख्‍त पाबंदियां…

देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,13,777 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे मामलों में कई दिन बाद पहली बार कमी देखी गई। इसे एक सकारात्मक संकेत समझा जा रहा है। हालांकि स्थिति के बारे में अभी पुख्ता तरीके से कुछ नहीं कहा जा सकता। अगले एक दो दिन के आंकड़े देखने के बाद ही विशेषज्ञ इस बारे में कोई निष्कर्ष निकाल पाएंगे। बहरहाल इन नए मामलों के साथ अब तक कुल मामले 1,76,20,194 हो गए हैं।

24 घंटे में 2,638 की मौत
रात 12 तक मिली जानकारी के अनुसार सक्रिय मामले बढ़कर 28,73,656 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 2,638 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह अब तक 1,97,756 लोग इस बीमारी से अपने प्राण गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटों में 2,44,621 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुल मिलाकर 1,45,41,324 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471