छत्तीसगढ़स्लाइडर

हर घर तक पहुंचेगा नगर निगम का नो प्लास्टिक अभियान…स्कूल प्रबंधन के साथ बच्चे करेंगे कचना बाजार को प्लास्टिक मुक्त…

रायपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक को उपयोग से हटाने के जन अभियान में नो प्लास्टिक कैंपेन की एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे, सामाजिक कार्यकर्ता अवंतिका साहू के साथ रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम की टीम कचना के प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची।

स्कूल के बच्चों ने इस अभियान के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए अपने घर और स्कूल में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग न करने की शपथ ली। 500 से भी अधिक विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गई और इन्हें कपड़े के थैले वितरित किए गए।



शाला के प्राचार्य व संकुल प्रभारी तरुण देवांगन, सुनीला फ्रैंकलीन, श्यामा साहू, आई.एस. मनु, अमृत लाल शांडिल्य, सुषमा वर्मा, साधना मिश्रा ने इस अभियान से बच्चों व स्वयं को जोड़ते हुए विश्वास दिलाया कि स्कूल को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने सभी जरूरी प्रबंध आज से ही किए जाएंगे।


WP-GROUP

कचना स्कूल के प्रधान पाठक श्री अनुराग श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया कि वे प्रत्येक पालक को लिखित व मौखिक रूप से प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश देंगे। यह विद्यालय अपने विद्यार्थियों के साथ कचना साप्ताहिक बाजार में प्लास्टिक थैलों का उपयोग को रोकने अभियान की अगुवाई करेगा।

यह भी देखें : 

प्रेम चंद अग्रवाल हुए सम्मानित…मिला छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा सम्मान

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471