छत्तीसगढ़

तीन सूत्रीय मांग को लेकर संजीवनी, महतारी एक्सप्रेस के पहिए थमे

रायपुर। 108 एवं 102 में काम करने वाले हजारों कर्मचारी अपने तीन सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। इन कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से संजीवनी एक्सप्रेस का पहिया भी थम गया है। इससे सड़क हादसे में घायल और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशानी होगी।
छत्तीसगढ़ संजीवनी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले आज से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरु कर दिया हैं। कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगे हैं और लंबे समय से विभाग के अधिकारी पूरा नहीं कर रहे हैं । जिसमें कर्मचारियों को दो महीनें में एक बार वेतन दिया जा रहा है 12 घंटे ड्यूटी लिया जा रहा है और कर्मचारियों को वेतन भी कम दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ संजीवनी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने बताया कि लंबे समय से काम करने वाले संजीवनी, महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों के साथ लगातार शोषण हो रहा हैं। इसे लेकर श्रम विभाग में शिकायत की हैं श्रम विभाग ने शिकायत के आधार पर वेतन देने की बात की है। बावजूद विभाग के अधिकारी वेतन देने के लिए अनाकानी कर रहे हैं। इसी वजह से एक दिवसीय हड़ताल किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग 14 हजार वेतन देने की बात की है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को 14 हजार नहीं मिल रहा है। केवल 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं इस पूरे मामले को लेकर आंदोलन करने वाले हैं। इधर संजीवनी एक्सप्रेस महतारी एक्सप्रेस के प्रवक्ता पंकज रहंगडाले ने बताया कि हड़ताल पर जाने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ेंगा क्योंकि हमने चालक और कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया है।
वहीं संजीवनी एक्सप्रेस में ढाई हजार कर्मचारी हैं कार्यरत हैं। 599 गाडिय़ा हैं प्रदेश में जीवीके कंपनी के पास संजीवनी एक्सप्रेस की 239 गाडिय़ा और महतारी एक्सप्रेस की 102 कुल 360 गाडिय़ा है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471