छत्तीसगढ़स्लाइडर

नक्सली मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…टांगें पर्चे…

जगदलपुर। बस्तर के विभिन्न इलाकों में नक्सलियों ने बड़ी संख्या में पर्चे फेंक कर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए गांव गांव में आयोजन करने की बात पर्चो में लिखी गई है। प्रतिवर्ष नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में महिला दिवस मनाते हैं।



इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन करने बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सरहदी गांव बेचा, कड़ेनार, मर्दापाल बारसूर सहित आसपास के गांव में बड़ी संख्या में पर्चा चस्पा किया गया है।
WP-GROUP

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी )द्वारा जारी पर्चो में महिलाओं खासकर अल्पसंख्यक महिलाओं पर बढ़ रहे ब्राम्öीय हिंदुत्व फासीवाद के खिलाफ संघर्ष किए जाने की बात लिखी गई है। नक्सलियों ने सरहदी इलाकों में आयोजन को सफल बनाने पेड़ों तथा बाजार क्षेत्रों में पर्चे चिपकाए हैं और गांव-गांव में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की है।

यह भी देखें : 

आज रात दिल्ली जाएंगे CM भूपेश बघेल… विभिन्न मुद्दों पर होगी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471